जालंधर | बीएपीएस स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर मेंे आगामी परीक्षा में विद्यार्थियों की सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष प्रार्थना पर्व एवं भगवान के जल अभिषेक का आयोजन मंदिर में किया गया। प्रमुख स्वामी महाराजजी द्वारा दिए गए सफलता के सूत्र प्रार्थना-पुरुषार्थ- सफलता पर आधारित यह कार्यक्रम महंत स्वामी महाराज की प्रेरणा से संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष किए गए अपने परिश्रम की सफलता के लिए विधि-विधान से पूजा और प्रार्थना की।


