जन सुविधा शिविरों से मिला 9473 ग्रामीणों को लाभ

सुकमा| जिले में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए 4 फरवरी से जन सुविधा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक कोंटा, छिंदगढ़ और सुकमा ब्लाक के वनांचल क्षेत्रों में 23 शिविर लगाकर 40 गांवों को कवर किया गया है। इन शिविरों के माध्यम से कुल 9,473 ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से सीधा लाभ मिला है। यह अभियान 28 फरवरी तक जारी रहेगा। ग्रामीणों ने शिविरों में विभिन्न सेवाओं का लाभ लेकर प्रशासन की पहल की सराहना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *