सिविक एक्शन प्रोग्राम में ग्रामीणों को वितरित की दैनिक उपयोग की सामग्री

सुकमा| भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनसंपर्क और सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से सीआरपीएफ की 188वीं वाहिनी द्वारा ग्राम पालेम, जिला सुकमा में शनिवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कमांडेंट भवेश चौधरी के निर्देशन तथा द्वितीय कमान अधिकारी अभिज्ञान कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट केके चन्द्रा एवं अमर सिंह मीणा उपस्थित रहे। इस दौरान पालेम, डोकरीपारा, जगमुण्डा, साडरापाल, मारापारा, कासनपाल एवं छोटे लेखापाल के ग्रामीणों को स्कूल बैग, लेखन सामग्री, साड़ी, एलईडी बल्ब तथा युवाओं को क्रिकेट किट, कैरम बोर्ड, वॉलीबॉल, नेट एवं फुटबॉल सहित विभिन्न जीवनोपयोगी सामग्री वितरित की गई। अभिज्ञान कुमार ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सीआरपीएफ के जवान क्षेत्र की सुरक्षा के साथ-साथ जनता की सेवा के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने युवाओं को शिक्षा और सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाना तथा जवानों और लोगों के बीच विश्वास और भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *