आम आदमी पार्टी के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, परेशान करने का आरोप

नारायणपुर| आम आदमी पार्टी ने नारायणपुर में अपने नेताओं को हिरासत में लेने को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र नाग सहित कई पदाधिकारियों को घर से उठाया गया, लेकिन उन्हें कहां रखा गया है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। पार्टी नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। नेता समीर खान ने कहा कि जब भी जनहित और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए जाते हैं, तब प्रशासन दबाव की राजनीति करता है। । जब भी कोई व्यक्ति या संगठन भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों को उजागर करता है, तो उसे परेशान किया जाता है और आंदोलनों को दबाने का प्रयास किया जाता है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *