बढ़ रहे हादसे: 2025 में सबसे ज्यादा 239 मौतें, इस साल अब तक 20 ने गंवाई जान

भास्कर न्यूज |जांजगीर जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालिया आंकड़े इसे गंभीर चेतावनी के रूप में पेश कर रहे हैं। पिछले पांच साल (2021–2025) के रिकॉर्ड के अनुसार जिले में 2405 सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें 1152 की मौत और 2033 लोग घायल हुए हैं। वहीं 2026 में जनवरी और फरवरी में ही जिले में 30 से अधिक हादसे हो चुके हैं, जिसमें अब तक करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में सड़क हादसों के नजरिए से 2025 का साल चिंताजनक रहा। इस साल हादसों की संख्या 511 तक बढ़ गई, जो पिछले पांच साल में सबसे अधिक रही। इस दौरान पिछले साल से 10 फीसदी अधिक हादसे दर्ज किए गए। वहीं मौतों का आंकड़ा 239 तक पहुंच गया। जबकि घायलों की संख्या 436 रही। 2021 में 271 मौतों के बाद 2022 और 2023 में यह संख्या घटकर क्रमशः 212 और 205 रह गई थी। हालांकि 2024 से फिर हादसों में बढ़ोतरी शुरू हो गई। विशेषज्ञों की मानें तो 2025 में हुई बढ़ोतरी सड़क सुरक्षा उपायों की कमी और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन दर्शाती है। 2026 की जनवरी-फरवरी में भी जिले में 30 से अधिक हादसों में 20 मौतें हो गई हैं। आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि हादसों और मौतों में पिछले पांच सालों में पहले गिरावट और फिर अचानक वृद्धि देखी गई है। घायल लोगों की संख्या भी 2025 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *