पहरिया | ग्राम पंचायत क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण कार्य पर स्टे (स्थगन आदेश) लगाए जाने के बावजूद संबंधित व्यक्ति द्वारा निर्माण कार्य जारी रखने का मामला सामने आया है। गांव के नया तालाब के पास में एक निर्माण कार्य को नियम विरुद्ध बताते हुए ग्रामीणों ने शिकायत की गई थी। जांच के बाद सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्माण स्थल पर लगातार काम जारी है। अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।


