महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा‑अर्चना, जलाभिषेक रुद्राभिषेक और भजन‑कीर्तन का आयोजन किया

नरियरा | नगर पंचायत नरियरा में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। 15 फरवरी को मंदिर परिसर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूजा‑अर्चना तथा जलाभिषेक श्रद्धापूर्वक संपन्न हुए। इस अवसर पर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को विशेष रूप से सजाया गया था। रामलाल अघरिया नवा तालाब स्थित शिव मंदिर में मंदिर प्रांगण की सजावट और साफ‑सफाई पूरे भाव से कर रहे थे। आत्माराम कुमार कैवर्त सहित स्थानीय युवाओं और श्रद्धालुओं ने मंदिर के शिखर, दीवारों और प्रांगण की रंगाई‑पुताई कर आकर्षक रूप दिया। श्रद्धालुओं ने बताया कि महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा‑अर्चना, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और भजन‑कीर्तन का आयोजन किया। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था और सफाई का विशेष ध्यान रखा है। ग्रामीणों ने श्रमदान कर मंदिर की सजावट में सहयोग किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा। युवा, वृद्ध और बच्चे सभी मिलकर मंदिर के शिखर तक रंगाई‑पुताई और प्रांगण की सफाई में जुटे रहे। समिति ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारी भी पूरी कर ली है। श्रद्धालुओं का मानना है कि महाशिवरात्रि का यह पर्व क्षेत्र की आस्था, एकता और सहयोग का प्रतीक है, जिसमें सभी मिलकर भाग लेते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *