पुलवामा के शहीदों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

जांजगीर | पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में जांजगीर स्थित भारत माता कचहरी चौक शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि सभा हुई। नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों को याद करते हुए श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा हमले में देश ने अपने वीर जवानों को खोया, जिनका बलिदान राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों का त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण भावुक हो गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नंदनी रजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, आईटी सेल संयोजक अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर जवानों को नमन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *