गाली देने से मना करने पर युवक ने किया लाठी से हमला, चार महिला कमांडो घायल

भास्कर न्यूज | रिंगनी-खरौद नगर पंचायत खरौद में सोमवार को खरौद के माझापारा वार्ड में महिला कमांडो टीम पर हुए हमले में चार महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें दो के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार नगर में गाली-गलौज कर रहे जय आदित्य (27) को महिला कमांडो टीम ने समझाने की कोशिश की। इसी दौरान युवक अचानक आक्रामक हो गया और टीम की लाठी छीनकर उन पर हमला कर दिया। हमले में बेदकुंवर आदित्य (50) के सिर में गंभीर चोट आई और 10 टांके लगाने पड़े। धनेश्वरी आदित्य (35) को भी सिर में गंभीर चोट लगी और उन्हें 10 टांके लगाए गए। गंगा बाई आदित्य (35) को सिर सहित शरीर में चोटें आईं, जबकि सीता बाई आदित्य (50) के हाथ में गंभीर चोट दर्ज की गई। चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को बिलासपुर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जय आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद नगर में अवैध शराब बिक्री को लेकर भी नाराजगी बढ़ी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *