जांजगीर | लौदा पुलिस ने डीजल चोरी के मामले में फरार आरोपी वीर कुमार रात्रे को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी में प्रयुक्त लोहे की हथौड़ी बरामद हुई। खिसोरा निवासी वीर लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। इससे पहले उसके साथी रजनीश रात्रे, जयनारायण केवट व सूरज कुर्रे को पकड़कर न्यायिक रिमांड भेजा जा चुका। 16 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर सकुनत से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने 28 जनवरी 2026 को ग्राम कटरा जंगल के पास ट्रेलर से स्कॉर्पियो में 140 लीटर डीजल चुराना कबूला। पुलिस ने धारा 303(2), 3(5), 112(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा। अधिकारियों ने इसे प्रकरण की महत्वपूर्ण सफलता बताया।


