नगरपालिका चुनाव को लेकर 23 को अवकाश, बढ़-चढ़कर लोग करेंगे मतदान

गढ़वा | राज्य निर्वाचन आयोग के जारी आदेश के आलोक में 23 फरवरी को अवकाश घोषित किया गया है। गढ़वा जिले के गढ़वा नगर परिषद (वर्ग-ख), बंशीधरनगर नगर पंचायत और मझिआंव नगर पंचायत में अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के लिए 23 फरवरी को मतदान की तिथि निर्धारित है। इस संबंध में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने कहा कि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड, रांची की अधिसूचना के अनुसार उक्त तिथि को संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही नगर निकाय क्षेत्र का औद्योगिक इकाई, प्रतिष्ठान या दुकान में कार्यरत अस्थायी/कैजुअल कर्मियों को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश देने का निर्देश दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *