छोटी बारादरी मार्केट में स्टॉर्म सीवर बिछेगा, टेंडर प्रक्रिया शुरू, इसी माह होगा काम

भास्कर न्यूज | जालंधर बारिश होने पर छोटी बारादरी पार्ट 1 व 2 की मार्केट और रेजिडेंशियल एरिया में जलभराव से लोग बेहाल रहते हैं। अब इस समस्या से राहत दिलाने के लिए निगम मार्केट क्षेत्र में नई स्टॉर्म सीवर लाइन बिछाएगा। इस पर 48.86 लाख खर्च होंगे। निगम ने इस प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। फरवरी में इसका काम शुरू होगा। बारिश के कारण सड़कों, बाजारों और गलियों में पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी होती है। दुकानदारों के कारोबार पर भी इसका असर पड़ता है और कई बार पानी दुकानों तक पहुंच जाता है। पानी की निकासी व्यवस्था होने से सड़कों की हालत सुधरेगी और गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों का खतरा भी घटेगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि यह योजना समय पर पूरी हो जाती है, तो बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। वहीं कौंसलर प्रो. कंवर सरताज सिंह ने कहा कि छोटी बारादारी पार्ट 1 व 2 की मेन मार्केट में रोजाना दस हजार से अधिक लोगों का अवागमन होता है। नई स्टॉर्म लाइन बिछने से लोगों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी। इस संबंध में एक्सईएन रामपाल ने कहा कि बारिश से पहले ही कार्य को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही निगम वर्क ऑर्डर जारी करेगा। ऐसे होगा काम : निगम छोटी बारादरी पार्ट 2 में ताज सुपर स्टोर के सामने और पार्ट 1 में पिम्म के सामने की मार्केट की मेन सड़क पर स्ट्रॉर्म सीवर लाइन बिछाई जाएगी। यहां पर एजेंसी 315 एमएम और 390 एमएम की सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके बाद नई स्ट्रॉम सीवर लाइन को िपम्स के सामने मेन सीवर लाइन से जॉइंट किया जाएगा। ऐसा होने से बारिश का पानी स्ट्रॉर्म सीवर के जरिए सीधे फोल्ड़ीवाल एसटीपी पर भेज दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *