जालंधर | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स की छात्रा शोभना अग्रवाल ने अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित एचपीएआईआर कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए उनका चयन बहुत ही कठिन प्रक्रिया के जरिए हुआ, जिसका एक्सेप्टेंस रेट मात्र 2% है। कॉन्फ्रेंस में शोभना ने दुनिया भर के बड़े नेताओं, राजदूतों और विशेषज्ञों के साथ वैश्विक राजनीति, टेक्नोलॉजी और बिजनेस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने शोभना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


