एचएमवी स्कूल : फरलीन बने मिस फेयरवेल, स्नेहप्रीत मिस टेक फेहरी बनी

भास्कर न्यूज | जालंधर एचएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह उड़ान 2026 का आयोजन किया गया ।इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत और डांस के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल एडवाइजर डॉ. सीमा मरवाहा ने छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जीवन में अनुशासन और कड़े परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह केवल विदाई नहीं, बल्कि उनके सपनों की एक नई उड़ान है । इस समारोह के मुख्य आकर्षण मॉडलिंग प्रतियोगिता में फरलीन कौर को मिस फेयरवेल एचएमवी कॉलेजिएट चुना गया। इस मौके रिधम पहली और दीक्षा दूसरी रनर-अप रहीं। इसके अलावा खुशी को मिस आर्टसी क्वीन, स्नेहप्रीत को मिस टेक फेयरी के खिताब से नवाजा गया। जबकि जाह्नवी को विशेष प्रशंसा पुरस्कार मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *