औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र के बरखेड़ा में बोरदा ब्रिज पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक डंपर अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे गिर गया। हादसे के बाद डंपर में आग लग गई। डंपर में सवार मयंक, समीर और कासिम नाम के तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। लोगों की सूचना पर दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से डंपर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। तीन तस्वीरों में देखिए हादसा


