हरदा के रहटगांव थाना क्षेत्र में बुधवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टेमागांव के पेट्रोल पंप के पास कार का टायर फट गया। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। महाराष्ट्र के अमरावती निवासी 50 वर्षीय आसिफ मिया खान मुंह के कैंसर से पीड़ित हैं। उन्हें जानकारी मिली थी कि टेमागांव के जंगल में एक महिला जड़ी-बूटी देती है। इस दवा को लेने के लिए वे तीन अन्य लोगों के साथ कार से जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास कार का पिछला टायर फट गया। तेज रफ्तार के कारण गाड़ी असंतुलित हो गई। हादसे में भैसदेही के 25 वर्षीय पंजू रामा कासदेकार, किशोर रामा और डोंडा पोखरनी की 55 वर्षीय भागीरथी छोटेलाल कोरकू घायल हुए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


