दतिया में एक बड़े ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले का खुलासा हुआ है। थाना प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि, 28 नवंबर को दीपक खत्री ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी बेटी के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्तियों ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए 8 लाख 20 हजार रुपए निकाल लिए थे। गुजरात के बड़ौदा से आरोपी गिरफ्तार
मामले में एसडीओपी विनायक शुक्ला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को गुजरात के बड़ौदा से आरोपी विवेक पाटिल को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


