शिवपुरी में रिटायर्ड एसआई की बहन से चेन स्नैचिंग:शादी समारोह से लौट रही थी, बाइक से आए बदमाश चेन छीनकर भागे

शिवपुरी में रिटायर्ड एसआई की बहन की सोने की चेन बाइक सवार अज्ञात बदमाश छीनकर भाग गए। घटना मंगलवार की रात साढ़े 12 बजे की बताई गई है। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम पीड़ित की शिकायत पर दो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात शिव कॉलोनी के रहने वाले पुलिस विभाग से रिटायर्ड एसआई रणवीर सिंह यादव की नातिन की शादी पीएस होटल में आयोजित हुई थी। इसी क्रम में उनकी बहन अनूप यादव पत्नी ब्रगभान यादव शामिल होने पहुंची हुई थी। रात करीब साढ़े 12 बजे अनूप यादव अपने घर के लिए पैदल जा रहीं थी। तभी कलेक्टर निवास की ओर से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाश अनूप यादव गले में पहले सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *