भोपाल में सीजीएसटी की कार्रवाई: दो ट्रक जब्त:लाखों के ऑटो पार्ट्स और ब्रांडेड जूते, बरामद; दिल्ली से लोड होकर आए थे

भोपाल में सेंट्रल जीएसटी अधिकारियों ने दो ट्रकों को जब्त किया है। इन ट्रकों में ऑटो पार्ट्स और ब्रांडेड जूते लाए जा रहे थे, जिन्हें गोपनीय सूचना के आधार पर रोककर जांच की गई। जांच में सामान के सही इनवॉइस और ई-वे बिल न मिलने पर ट्रकों को जब्त कर लिया गया। बताया जाता है कि, दोनों ट्रक दिल्ली से सामान लोड कर आए थे। ​ सीजीएसटी कमिश्नर के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में ट्रक क्रमांक RJ 11-GB-1652 और CG 04-NZ-6933 को जब्त किया गया है। इन ट्रकों में लाखों रुपए के ऑटो पार्ट्स, डीवीडी, म्यूजिक सिस्टम, एम्प्लीफायर और ब्रांडेड जूते अलग-अलग पैकेटों में पैक कर लाए गए थे। प्रारंभिक जांच में अंदाजा लगाया जा रहा है कि, एक ट्रक में करीब 60 से 70 लाख रुपए का सामान भरा हुआ था। सीजीएसटी टीम द्वारा पूरी जांच के बाद ट्रक मालिक और सप्लायर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *