बोकारो में 5 दिवसीय धार्मिक महोत्सव शुरू:केदारेश्वर नाथ मंदिर परिसर में 21 फरवरी तक चलेगा आयोजन, महोत्सव में वृंदावन से पधारे संत

बोकारो के कैम्प 2 स्थित केदारेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। यह अनुष्ठान 17 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें ‘श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ एवं शिव परायण (शिव पुराण कथा) सह हनुमत-राधे कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव’ शामिल है। कार्यक्रम का शुभारंभ 17 फरवरी, मंगलवार को जलयात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, वेदी पूजन और जलाधिवास के साथ हुआ। 18 फरवरी, बुधवार को वेदी पूजन, अन्नाधिवास एवं फलाधिवास जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। विग्रहन्यास एवं प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा 19 फरवरी, गुरुवार को नगर भ्रमण एवं शैय्याधिवास का आयोजन किया जाएगा। 20 फरवरी, शुक्रवार को विग्रहन्यास एवं प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जो इस महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगा। अंतिम दिन 21 फरवरी, शनिवार को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन किया जाएगा। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। इस महोत्सव में वृंदावन से पधारे संत अभिनव शरण गोपाल जी महाराज द्वारा शिव पुराण कथा का वाचन किया जाएगा। आयोजन के सफल संचालन में शास्त्री बी, उपाध्यक्ष विनोद पांडे और देवनाथ मिश्रा यज्ञ मंडप संरक्षक के रूप में सक्रिय हैं। सुखदेव पांडे उपाध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। इस आयोजन के निवेदक कैम्प 2 वासी हैं, जबकि संयोजक शिव परिवार और व्यवस्थापक हनुमान जी महाराज हैं। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *