भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में एक बुजुर्ग महिला की पोखर में गिरने से मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ पशुओं के बाढ़ि में जा रही थी। रास्ते में पोखर में पड़ती है। वह पोखर के बगल में चल रही थी। अचानक पोखर की मिट्टी धसी और महिला पोखर में गिर गई। बेटे को इसका पता ही लग पाया। बीटा बाढ़े पर मां का इंतजार करता रहा समय सिंह निवासी मुढ़ेरा गांव ने बताया कि आज वह अपनी मां लक्ष्मी देवी (72) के साथ घर से पशुओं के बाढ़े में जा रहा था। वह आगे चल रहा था और, उसकी मां पीछे चल रही थी। वह बाढ़े पर पहुंच गया लेकिन, उसकी मां बाढ़े पर नहीं पहुंची। जिसके बाद उसने कुछ देर पशुओं के बाढ़े पर अपनी मां का इंतजार किया। वह नहीं आई। मां को देखने गया तो, शव पोखर में मिला तब समय सिंह अपनी मां को उसी रास्ते पर ढूंढते हुए वापस गया। तब उसने देखा कि उसकी मां का शव पोखर में पड़ा हुआ है। पोखर पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने लक्ष्मी देवी के शव को पोखर से बाहर निकलवाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पोखर किनारे की मिट्टी धसने से गिरी महिला मौके पर देखा तो, पता लगा पशुओं के बाढ़े में जाते समय लक्ष्मी देवी पोखर के किनारे चल रही थी। अचानक से पोखर की मिट्टी धस गई और लक्ष्मी देवी सीधे पोखर में जा गिरी। पोखर में गिरते हुए लक्ष्मी देवी को किसी ने नहीं देखा। पुलिस कर रही मामले की जांच घटना की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार रमेश वर्मा ने बताया कि लक्ष्मी देवी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इनपुट- विशेष गर्ग, रूदावल, भरतपुर


