यूरिया खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों ने मंगलवार को बड़ौदा के खाद्य बिक्री केंद्र में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि यूरिया खाद समय पर नहीं मिलने की वजह से उनकी चना, सरसों, गेहूं आदि फसलों को नुकसान हो रहा है, अगर ऐसी ही स्थिति रही तो उनकी उपज कम हो जाएगी और उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया कि जल्द ही यूरिया खाद की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में नहीं की गई और वितरण काउंटर नहीं बढ़ाए गए तो आंदोलन करेंगे। इस दौरान किसान नेता राधेश्याम मुंडला ने कलेक्टर किशोर कन्याल को भी फोन कर मामले की शिकायत की।


