राजपूत क्षत्रिय महासभा का 62वां महा अधिवेशन 28 व 29 मार्च को

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव राजपूत क्षत्रिय महासभा राजनांदगांव जोन की तीसरी बैठक खैरागढ़ उप समिति में रखी गई थी। बैठक का शुभारंभ प्रभु श्रीराम एवं महाराणा प्रताप की पूजा-अर्चना और जयघोष के साथ किया गया। खैरागढ़ के पदाधिकारी द्वारा महासभा के कोषाध्यक्ष जोन प्रभारी नीरज सिंह क्षत्रिय, महासभा के सह सचिव सत्येंद्र राजपूत, अधिवेशन की संयोजक पवन सिंह, मीडिया सेल प्रमुख आदर्श सिंह का स्वागत सम्मान किया गया। बैठक में 62वें महा अधिवेशन 28, 29 मार्च डोंगरगांव के प्रथम और द्वितीय दिवस की रूपरेखा पर चर्चा की गई। अधिवेशन में सामूहिक विवाह पर, अधिवेशन को स्वच्छ और सुंदर बनाने, समाज की कलाकृतियां प्रदर्शनी लगाने, शौर्य पत्रिका का विमोचन पर चर्चा की। खैरागढ़ से शेर सिंह, जितेंद्र सिंह, शुभम सिंह, अजय सिंह, गंडई से विष्णु सिंह, सुनील एवं राजनांदगांव से संतोष सिंह, रघुनंदन सिंह, डोंगरगांव से किशोर सिंह, दानेन्द्र, विनोद सिंह, बालोद से लोमेश, डोंगरगढ़ से आरएन सिंह, छुईखदान से थलेन्द्र सिंह, युवा मंडल, महिला मंडल, जोन से दिलीप सिंह, संतोष सिंह, खिलेश्वर सिंह, अवधेश, घनश्याम सिंह, सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *