मंदसौर जिले के सभी पुलिस थानों में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन की शिकायतों को सुनकर उनका तुरंत समाधान किया। डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देश के मुताबिक हर मंगलवार को जिले के सभी पुलिस थानों जनसुनवाई होगी। जहां लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निवारण किया जाएगा। इस दौरान मंदसौर थाने के एसपी अभिषेक आनन्द, पिपलियामंडी थाने के एएसपी गौतम सोलंकी और एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी, गरोठ क्षेत्र में एएसपी हेमलता कुरील व एसडीओपी राजाराम धाकड़ ने आमजन की शिकायत सुनी। जिले के पुलिस थानों से आई जनसुनवाई की तस्वीरें….


