आपसी रंजिश के चलते कार में लगाई आग:शिवपुरी में पीड़ित से गाली-गलौज कर की वारदात; चार लोगों पर केस दर्ज

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने बुधवार रात एक व्यक्ति की कार में आग लगा दी। पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिरसौना बाना गांव निवासी रामकुमार जाटव ने बताया कि वह अपनी भांजी के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब 8 बजे गांधीपुरा जुझाई के पास रामजीलाल लोधी, सोनू लोधी, पंकज लोधी और संजीव लोधी ने उनकी कार को रोक लिया। आरोपियों ने पुरानी एफआईआर की रंजिश के चलते जातिसूचक गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद उन्होंने कार की सीटों पर जलते कंडे रख दिए। इससे पूरी कार जल गई। रामकुमार जाटव की शिकायत करैरा पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *