शादी से दो महीने पहले इकलौते बेटे की मौत:खेत पर मोटर चालू करने के दौरान लगा करंट, नर्सिंग की पढाई कर रहा था

पानी की मोटर स्टार्ट करने के दौरान केबल में करंट आने से 22 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक नर्सिंका स्टूडेंट था। 2 महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। घटना चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना क्षेत्र के आंवलहेड़ा गांव का है। बेगूं थाना एएसआई भगवान लाल ने बताया-मृतक युवक की पहचान आंवलहेड़ा निवासी अरविंद (22) पुत्र शोभालाल धाकड़ के रुप में हुई है।

अरविंद चित्तौड़गढ़ से बीएससी नर्सिंग कर रहा था। वह सेकंड ईयर का स्टूडेंट था। वह घर का इकलौता बेटा था। माता-पिता के साथ खेत पर काम करने गया था
पुलिस ने बताया-बुधवार की सुबह 7 बजे अरविंद अपने माता-पिता के साथ घर से 500 मीटर दूर अपने अफीम के खेत पर काम करने के लिए गया था। सुबह 8:30 बजे वह जब मोटर चालू करने गया तो करंट की चपेट में आने से वह उछलकर दूर जा गिरा। बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर माता-पिता मौके पहुंचे, जहां वह अचेत हालत में पड़ा था। इसके बाद परिजन उसे काटूंदा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बारिश के चलते जमीन और तार गीले थे
दरसअल सुबह से ही बारिश होने के कारण खेत में जमीन और मोटर के तार गीले थे। ऐसे में जब अरविंद ने जैसे मोटर चलाने की कोशिश तो वह कंरट की चपेट में आ गया। 2 महीने बाद भाई-बहन की शादी होने वाली थी
पुलिस ने बताया-अरविंद अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन रीना है। 2 महीने बाद अरविंद और उसकी बहन की शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारी के साथ खुशियों का माहौल था। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया। अरविंद के पिता शोभलाल आंवलहेड़ा में राशन डीलर हैं। अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधि
सूचना मिलने पर पंचायत समिति सदस्य शंभूलाल धाकड़, धीरज धाकड़, रोहित धाकड़ और कमलेश सेन अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। … यह भी पढ़ें मां बोलीं-मेरे इकलौते बेटे को थार वाले ने मार डाला:अब मैं किसके भरोसे जिऊंगी, पांच बहनों और पिता का रो-रोकर बुरा हाल जयपुर में जयंती मार्केट चौराहे के पास एक थार ने युवक को कुचल दिया। पहले थार ने एक युवती को टक्कर मारी, फिर बाइक सवार फैजान को कुचल दिया। पांच बहनों और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *