बलरामपुर के स्कूल में अश्लील गाने पर डांस, प्रिंसिपल सस्पेंड:गणतंत्र दिवस के दिन भोजपुरी गाने पर छात्रों के डांस का वीडियो हुआ था वायरल

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल में गणतंत्र दिवस के दिन अश्लील भोजपुरी गाने पर डांस के मामले में सरगुजा कमिश्नर ने स्कूल के प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है। स्कूल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद अश्लील भोजपुरी गाने ‘लहरिया लूटा ए राजा’ गाने पर छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जानकारी के मुताबिक, रामचंद्रपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं ने अश्लील गाने पर डांस किया, तब SMDC के मेंबर और कुछ परिजन भी परिसर में मौजूद थे। मामले में बलरामपुर DEO मनीराम यादव ने प्रिंसिपल बसंत गुप्ता को नोटिस जारी किया था। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर मामले में कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए प्रतिवेदन संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा को भेजा गया था। देखिए स्कूल में डांस की तस्वीरें…

कमिश्नर ने किया प्रभारी प्रिंसिपल को सस्पेंड
मामला संयुक्त शिक्षा कार्यालय से सरगुजा कमिश्नर को भेजा गया था। कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल बसंत गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंशन अवधि में बसंत गुप्ता का मुख्यालय संयुक्त शिक्षा कार्यालय अंबिकापुर नियत किया गया है। रामचंद्रपुर का स्वामी आत्मानंद स्कूल पीएम श्री स्कूल भी है। बंसत गुप्ता का मूल पद लेक्चरर एलबी है एवं वे स्कूल के प्रभारी प्राचार्य थे। मंत्री पर भी तंज, अश्लील नृत्य को बताया था कला वहीं सोशल मीडिया पर स्कूली छात्र-छात्राओं का डांस पोस्ट करते हुए खैरवार/ खरवार आदिवासी विकास परिषद छग के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह खैरवार ने लिखा कि, राम नाम नहीं, अश्लील गाना भी कला है। मंत्रीजी से प्रेरित होकर लाइव डेमो दिया गया है। यह मंत्री रामविचार नेताम का गृह क्षेत्र है। मंत्री नेताम ने सूरजपुर में अश्लील डांस के वायरल वीडियो को कला बताया था। लोगों ने वीडियो पर पोस्ट कर मंत्री के बयान को घेरकर अश्लील गाने पर डांस को कला बताते हुए आलोचना की थी। ……………………………

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *