टोंक में हास्य कवि ने मोबाइल प्रसंग सुनाए:गौड़ ने देशभक्ति रचनाएं सुनाई; देर रात तक जमे रहे श्रोता

नासिरदा कस्बे में मंगलवार रात को विराट हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष पर सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश-प्रदेश से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ कोटा के श्रृंगार रस के कवि मुकुट मणिराज ने मां शारदे वंदना के साथ किया। उन्होंने “मारी जीभ की जाजम पर डेरा डाल दे, म्हारा हिरदा का चौका पर गोदी डाल दे” पंक्तियों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। इसके बाद हास्य कवि दुर्गाशंकर धांसू ने मोबाइल और मार्मिक प्रसंगों पर हास्य कविता पाठ कर दर्शकों को खूब हंसाया। कोटा के राजेंद्र गौड़ ने ओज व देशभक्ति रचनाएं सुनाकर तालियां बटोरीं। नारी-सशक्तिकरण पर सुनाई कविता मोड़क से आए हास्य कवि गिर्राज अमेठा ने पारिवारिक व राजस्थानी शैली की हास्य कविताओं से खासकर महिलाओं को खूब गुदगुदाया। वहीं कवयित्री अंकिता पांचाल ने नारी सशक्तिकरण पर प्रस्तुति दी। कवि संजय शुक्ला ने देशभक्ति कविताओं से माहौल जोशपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र पंवार (कोटा) ने किया। उन्होंने कारगिल में शहीद कोटा के अजय आहूजा पर आधारित भावपूर्ण कविता सुनाकर श्रोताओं को भावुक कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *