संगरूर में गोली मारकर युवक की हत्या:दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाश, ताबड़तोड़ फायरिंग की; 2 साल पहले लव मैरिज की थी

संगरूर में बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। दो हमलावर रात करीब 2 बजे दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए और युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गुप्रीत बब्बू (29) के रूप में हुई है, जो लहिलकलां गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसकी दो साल पहले ही लव मैरिज हुई थी। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजन सदमे में हैं। परिजन बोले- किसी से कोई रंजिश नहीं परिवार के सदस्यों के मुताबिक, गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू की किसी के साथ कोई रंजिश या विवाद नहीं था। उन्होंने बताया कि न तो उसकी किसी से लड़ाई हुई थी और न ही उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड था। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस हमले की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के साथ-साथ वारदात के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *