बीमार मां को एम्बुलेंस से जोधपुर ले जा रहे। लेकिन बीच रास्ते एम्बूलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल हुए 10 बच्चों के 57 वर्षीय पिता अब्दुल तलीफ की जोधपुर में इलाज के दौरान छठे दिन मंगलवार रात को मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। मृतक की 75 वर्षीय मां फईमन बानो की हालत भी स्थिति बताई जा रही है। उनका अभी भी जोधपुर में इलाज चल रहा है।
पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी विस्तार निवासी 75 साल की फईमन बानो बीपी-शुगर की मरीज है। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाए। जहां से 12 फरवरी को उन्हें जोधपुर रेफर किया। अपनी बीमार मां को एम्बुलेंस जोधपुर ले जाने के दौरान रोहट क्षेत्र के रेडियो नदी के पास एम्बुलेंस सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर रखे डाइवर्जन बोर्ड से टकरा गई। हादसे में 75 साल की फईमन बानो, 57 साल का बेटा अब्दुल लतीफ, 35 साल का भतीजा रिजवान अली, 25 साल की बेटी मदीना और एक नर्सिंगकर्मी घायल हो गए थे। इस हादसे में 57 साल के अब्दुल लतीफ पुत्र अब्दुल सत्तार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ऐसे में उन्हें भी जोधपुर में उपचार के लिए भर्ती किया।
इलाज के दौरान हुई मौत
अब्दुल लतीफ का जोधपुर में 12 फरवरी से इलाज चल रहा था। 17 फरवरी की देर रात को उपचार के दौरान जोधपुर में उनकी मौत हो गई। 18 फरवरी को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक की मां का अभी भी जोधपुर में उपचार जारी है।
मृतकी बॉडी में थे 10 से ज्यादा फेक्चर
हादसे में मृतक अब्दुल लतीफ की रीड्ड की हड्डी सहित हाथ-पैर की हडि्डयों में 10 से ज्यादा फेक्चर हो गए थे। जिनका जोधपुर में इलाज चल रहा था। लेकिन आखिरकार 17 फरवरी की रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक 10 बच्चों का पिता था। जिसमें पांच बेटे, पांच बेटियां है।
यह भी पढ़े – सड़क हादसे में घायल 10 बच्चों के पिता की मौत: बीमार मां को हॉस्पिटल ले जा रहे थे, बीच रास्ते एम्बुलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 10 से ज्यादा फेक्चर हुए, इलाज के दौरान मौत


