अबोहर में महिला और बच्ची लापता:नहर में छलांग लगाने की आशंका, नहीं लगा सुराग, गोताखोर सर्च ऑपरेशन जारी

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर के प्रिया एंकलेव में एक चिंताजनक घटना सामने आई है। जहां एक महिला वंदना दोपहर करीब ढाई बजे अपनी बेटी प्रांशी के साथ घर से निकली और वापिस नहीं लौटी। मामले की सूचना पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मां-बेटी की तलाश की जा रही है। लोगों ने दी नहर में कूदने की सूचना जानकारी के अनुसार काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। लोगों ने बताया कि वंदना ने अपनी बच्ची के साथ नहर में छलांग लगा दी है। इस सूचना के बाद परिजनों ने तुरंत गोताखोरों को बुलाया। दोनों का कोई सुराग नहीं मिला वर्तमान में गोताखोर और परिजन अबोहर की नहर में दोनों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना के कारणों की जानकारी भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *