गुरदासपुर में पहले से शादीशुदा निकला NRI दूल्हा:मैरिज पैलेस में नहीं पहुंची बारात, दुल्हन और परिवार करता रहा इंतजार

पंजाब के गुरदासपुर में एक मैरिज पैलेस में दुल्हन और उसका परिवार दूल्हे का इंतजार करते रहे। एनआरआई दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। इस पर पैलेस में हंगामा हो गया। मामले में नई जानकारी सामने आई है कि दूल्हा पहले से शादीशुदा था। मामले की सूचना पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने दूल्हे को जड़े थप्पड़ जानकारी के अनुसार एक दिन दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे के शहर गए, तब वहां एक युवती पहुंची। उसने दूल्हे के मुंह पर थप्पड़ जड़े और बताया कि उसकी शादी 2021 में इसी युवक से हो चुकी है। घटना के बाद भी दूल्हे के परिवार ने दुल्हन पक्ष को आश्वासन दिया कि वे मामले को सुलझा लेंगे। दुल्हन पक्ष ने शादी की सारी तैयारियां कर ली थी, लेकिन बारात के दिन न तो दूल्हा आया और न ही उसका परिवार। कनाडा की हैली फैक्स सिटी में रहता है दूल्हा धर्मपाल पुत्र मघर सिंह गांव सोहल ने बताया कि उन्होंने अपनी छोटी बेटी की मंगनी 18 अक्टूबर 2024 को कपूरथला के पकंज कुमार के साथ की थी। पंकज कुमार कनाडा की हैली फैक्स सिटी में रहता था। अब पंकज शादी करने के लिए वापस कपूरथला आया हुआ था। जिसके चलते उन्होंने 19 फरवरी को शादी का महूरत निकाला हुआ था। 18 फरवरी को उनका परिवार पंकज को शगुन लगाने के लिए कपूरथला आरसीएफ के कम्युनिटी हाल पहुंचे थे। जब पंकज को शगुन लगने के बाद लड़का लड़की एक दूसरे को रिंग पहना रहे थे। रिंग सेरेमनी में पहुंची युवती सविता प्रसाद पटना रिंग सेरेमनी में पहुंची और उसने स्टेज पर आकर पंकज के थप्पड़ मारते शुरू कर दिए और कहा कि उसकी शादी पंकज के साथ 2021 में हो चुकी है। धर्मपाल ने बताया कि उक्त घटना के बाद पंकज के परिजनों ने उन्हें यह मामला वो अपने स्तर पर हल कर लेंगे। आप वापस जाकर शादी की तैयारियां करो। दूल्हा पक्ष ने फोन किए बंद उन्होंने शादी के लिए गुरदासपुर का एक निजी पैलेस कर रखा था, जहां वो अपने तमाम रिश्तेदारों के साथ समय पर पहुंच गए। बारात आने का समय निकल गया और पंकज और उसके परिजनों के फोन भी बंद आ रहे थे। काफी समय निकल जाने के बाद उन्हें लगा कि अब बारात नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि उक्त शादी के लिए उनका अब तक 20 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। पुलिस ने चार लोगों पर किया केस दर्ज उन्होंने इस संबंधी एसएसपी गुरदासपुर को लिखित शिकायत की। एसएसपी गुरदासपुर दयामा हरीश कुमार उक्त मामले की जांच थाना धारीवाल पुलिस को सौंप दी। वहीं थाना धारीवाल प्रभारी सुरिन्द्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित धर्मपाल के बयान पर पंकज कुमार पुत्र सतपाल, सतपाल पुत्र रछपाल राम, कुसुम लता पत्नी सतपाल, अंकुश कुमार पुत्र सतपाल के गुरु नानक नगर सैदे भुलाना कपूरथला के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *