किन्नर ने मांगे पैसे, दुकानदार ने किया हथौड़ी से हमला:किन्नर समुदाय के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने आरोपी से मांगवाई माफी

धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक स्टील दुकान पर किन्नर से मारपीट का मामला सामने आया है। किन्नर सुनैना दुकान पर पैसे मांगने पहुंची थी। इस दौरान दुकानदार ने हथौड़ी से उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद किन्नर समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय लोग और राहगीर भी किन्नरों के समर्थन में एकत्र हो गए। भीड़ आरोपी दुकानदार की तलाश करने लगी। सूचना मिलते ही सरायढेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दुकानदार को खोजकर घटनास्थल पर लाया। दुकानदार ने किन्नर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *