धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के पिपरोआ गांव के किसान ने ससुराल में सुसाइड कर लिया। रात को सभी लोग खाना खाकर सो गए। सुबह जब युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। ससुराल वालों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को युवक के सुसाइड करने की सूचना दी। ज्ञानसिंह कुशवाहा अपनी ससुराल कांसपुरा गांव आया था। रात को सभी ने सामान्य रूप से खाना खाया और सो गए। सुबह जब उठे तो ज्ञानसिंह का शव फंदे पर लटका मिला। युवक के छोटे भाई सेलु कुशवाह ने बताया कि ज्ञानसिंह करता था। उनकी शादी को 10 साल हो गए थे। संतान नहीं होने के कारण वह मानसिक तनाव में था। कंचनपुर थाना अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद चल सकेगा। पुलिस ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में पंचनामा करके शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।


