गिरिडीह में मैट्रिक के दो परीक्षार्थियों की दुर्घटना में मौत:बाइक पेड़ से टकराई, ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौके पर जान गई

गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर बड़कीटांड के पास हुई दुर्घटना में दो मैट्रिक परीक्षार्थियों की मौत हो गई। मृतक छात्रों की पहचान पीटरटांड थाना क्षेत्र के पालगंज निवासी मुरारी सिंह और ताराटांड निवासी प्रियांशु सिंह के रूप में हुई है। दोनों ममेरे-फुफेरे भाई ताराटांड में रहकर हो रही झारखंड बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा दे रहे थे। पालगंज पीरटांड से लौटते समय उनकी बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गिरिडीह में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। हर दिन किसी न किसी इलाके में दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *