महिला कर्मी की नाइट में ड्यूटी नहीं लगाया, मैनेजर किडनैप:EMT ने ड्राइवर संग मिलकर बेदम पीटा, दोस्त को भेजा लोकेशन तो चंगुल से छूटा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस की महिला ईएमटी किरण चौहान ने नाइट शिफ्ट में ड्यूटी नहीं लगाने पर एंबुलेंस ड्राइवर मोतीपाल यादव के साथ मिलकर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रिंस पांडेय को 11 फरवरी को अगवा कर लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई की। डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने महिला ईएमटी की ड्यूटी नाइट शिफ्ट में लगाने से इनकार कर दिया था। इस बात से नाराज किरण ने एंबुलेंस में महिला ईएमटी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रिंस पांडेय के अपहरण और मारपीट के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अवैध संबंध है। कोरबा में आरोपी महिला किरण चौहान 108 संजीवनी एक्सप्रेस में ईएमटी पद पर कार्य कर रही है। इसी बीच किरण का एंबुलेंस ड्राइवर मोतीपाल यादव के साथ अवैध संबंध बन गया। महिला ईएमटी ने नाइट शिफ्ट में ड्यूटी लगाने की मांग एंबुलेंस ड्राइवर मोतीपाल की ड्यूटी नाइट में थी। लेकिन किरण की ड्यूटी शिफ्ट डे में थी। इस वजह से दोनों आपस में मिल नहीं पाते थे। इस पर किरण ड्राइवर मोतीपाल के साथ समय बिता सके इसी वजह से उसने डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रिंस पांडेय से बात की उसकी ड्यूटी नाइट शिफ्ट लगाई जाए। मैनेजर ने किरण की नाइट शिफ्ट में ड्यूटी लगाने से मना कर दिया। मैनेजर ने किरण से कहा, यहां महिलाओं की ड्यूटी नाइट शिफ्ट में लगाने का प्रावधान नहीं है। इसे लेकर उन्होंने हेड ऑफिस में भी बताया। जिसके बाद किरण और मोतीपाल को होल्ड कर दिया गया था। बात करने के बहाने मैनेजर को बुलाई फिर किया अगवा इस बात को लेकर किरण, मोतीपाल का मैनेजर के साथ विवाद हो गया। 11 फरवरी को किरण और मोतीपाल ने मैनेजर को बात करने के लिए ऑफिस बुलाया। वहां बातचीत के दौरान मैनेजर और किरण, मोतीपाल की आपस में कहासुनी ​हो गई, जिसके बाद दोनों ने ऑफिस के एक कमरे में मैनेजर की बुरी पिटाई की। जब मैनेजर बेसुध हो गया तो उसे निजी एंबुलेंस में बिठाकर किरण अपने घर ले गई। वहां भी किरण और मोतीपाल ने मैनेजर को पीटा। मैनेजर ने दोस्त को भेजा मोबाइल लोकेशन इस बीच मैनेजर ने मौका देखते ही अपने ओडिशा के दोस्त तारिणी ब्रहमा को मोबाइल से लोकेशन भेजा। इसके बाद दोस्त तारिणी ने कोरबा के सिविल लाइन थाना में दोस्त प्रिंस पांडेय की मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई। तारिणी ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त पिछले 11 फरवरी से गायब है। संजीवनी एक्सप्रेस का ड्राइवर मोतीपाल उसे लेकर गया था। मुझे आशंका है कि उसके इन्होंने कुछ गलत किया है। पुलिस ने दोस्त के बताए मोबाइल लोकेशन पर दबिश दी तो कमरे में मैनेजर प्रिंस के सा​थ एंबुलेंस ड्राइवर मोतीपाल यादव और ईएमटी किरण चौहान मिले। जिसके बाद पुलिस ने मैनेजर प्रिंस को दोनों के चंगुल से छुड़ाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। आरोपियों के खिलाफ अपहरण और हत्या के प्रयास का केस दर्ज सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि जांच में सामने आया कि किरण चौहान मैनेजर से रात की शिफ्ट में ड्यूटी लगाने की मांग कर रही थी। मैनेजर द्वारा मना करने पर दोनों आरोपियों ने निजी एंबुलेंस में उनका अपहरण किया। इसके बाद किरण के घर ले जाकर उसकी बेदम पिटाई की। मारपीट में डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उनके शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मैनेजर का रेस्क्यू किया। घटना के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ अपहरण और हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। ……………………………………………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें रायपुर में किडनैप कर युवक की लाठी-डंडे से पिटाई..VIDEO:स्कॉर्पियो में बैठाकर एक घंटे शहर में घुमाया, कहा-समाज का लीडर बनकर वोट क्यों दिलवा रहा? रायपुर में एक युवक को किडनैप कर डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की गई है। उसे स्कॉर्पियो में एक घंटे तक शहर में घुमाते रहे, फिर भारत माता चौक में छोड़कर भाग गए। उस पर आरोप लगाया गया है कि, निकाय चुनाव के दौरान सतनामी समाज लीडर बनकर वोट दिलवा रहा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मामला गुढ़ियारी थाना इलाके का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *