ब्रेकिंग न्यूज़:ED ने BBC इंडिया पर ₹3.44 करोड़ जुर्माना लगाया; तीन डायरेक्टर्स पर भी एक्शन; FDI नियमों के उल्लंघन का आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में BBC वर्ल्ड सर्विस इंडिया पर 3.44 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। ED ने इसके तीन डायरेक्टर्स पर भी 1.14 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना भी लगाया है। यह आदेश भारतीय विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत जारी किया गया। इकॉनोमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, BBC वर्ल्ड सर्विस इंडिया, 100% FDI वाली कंपनी है। BBC डिजिटल न्यूज मीडिया है, लेकिन कंपनी ने FDI को 100% बनाए रखा। जबकि सरकार द्वारा 2019 में जारी आदेश के तहत डिजिटल मीडिया में FDI की सीमा 26 प्रतिशत निर्धारित की गई थी, जिसे कंपनी ने नजरअंदाज किया। ED ने 4 अगस्त 2023 को BBC वर्ल्ड सर्विस इंडिया, इसके तीन डायरेक्टर और वित्त प्रमुख को एक शो-कॉज नोटिस जारी किया था। BBC वर्ल्ड सर्विस इंडिया पर कुल जुर्माना 3,44,48,850 रुपए का लगाया गया है। इसके अलावा, FEMA 1999 के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए 15 अक्टूबर 2021 के बाद हर दिन के लिए 5,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है, जब तक कंपनी नियमों का पालन नहीं करती। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *