छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों की शुरुआत की गई थी। जिसमें डीएमएफ और सीएसआर के तहत निर्माण कार्यों में करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे। जिसकी जांच के लिए आज संभागायुक्त रायगढ़ पहुंचे और स्वामी आत्मानंद नटवर स्कूल और चक्रधर नगर स्कूल में निर्माण कार्यों का जायजा लिया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे संभागायुक्त महादेव कावरे स्वामी आत्मानंद नटवर स्कूल और चक्रधर नगर स्कूल में क्लासेज, लैब, लाइब्रेरी, शौचालय समेत भवन में सभी निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। जांच के लिए संभागायुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित निरीक्षण के संबंध में संभागायुक्त ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों में डीएमएफ और सीएसआर से हुए निर्माण और मरम्मत कार्यों की जांच के लिए राज्य शासन द्वारा संभागायुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। नटवर स्कूल को डीएमएफ से 3 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है और चक्रधर नगर स्कूल में सीएसआर से 49 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। इससे हुए निर्माण कार्यों की आज संभाग स्तरीय टीम के साथ जांच की गई। शासन को भेजेंगे रिपोर्ट
संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति में चीफ इंजीनियर, ज्वाइंट डायरेक्टर ट्रेजरी, पंचायत विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी सदस्य हैं। सभी की उपस्थिति में स्कूलों में हुए निर्माण कार्यों के औचित्य और गुणवत्ता की जांच की गई है। इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी।


