भारतीय सीए संस्थान (ICAI) की जयपुर शाखा के लिए साल 2025-26 की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव संपन्न हुए। इसमें सीए विकास यादव को अध्यक्ष और सीए यश गुप्ता को सचिव चुना गया। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें सीए राजा मोरध्वज शर्मा उपाध्यक्ष, सीए कमल जैन (नवकार) कोषाध्यक्ष, सीए शिव कुमार शर्मा सीकासा अध्यक्ष और सीए कमल जैन अग्रवाल सीकासा मेंबर बनाए गए। अध्यक्ष सीए विकास यादव और सचिव सीए यश गुप्ता ने बताया कि उनका मुख्य फोकस शाखा के विकास और सीए प्रोफेशनल्स व स्टूडेंट्स के लिए बेहतर शिक्षा और ट्रेनिंग के अवसर उपलब्ध कराना रहेगा। उन्होंने कहा कि अकाउंटेंसी और वित्तीय क्षेत्र में नैतिक और तकनीकी उत्कृष्टता को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी। सेंट्रल काउंसिल सदस्य सीए सतीश कुमार गुप्ता और सीए (डॉ.) रोहित रूवाटिया अग्रवाल, रीजनल काउंसिल सदस्य सीए विजय कुमार अग्रवाल, सीए रूचि गुप्ता और सीए अंकुर कुमार गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।


