कोटा रेल मंडल में कोटा जंक्शन से लेकर सवाई माधोपुर स्टेशन तक मजिस्ट्रेट चेकिंग की गई। इस दौरान अवैध वेंडरों, बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों और ट्रेनों में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे कोर्ट के श्रवण कुमार मीणा, जीआरपी पुलिस, आरपीएफ जाप्ते के साथ चेकिंग करने अवध एक्सप्रेस में पहुचे। चेकिंग के दौरान 15000 जुर्माना भी वसूला गया। कोटा जीआरपी थाना अधिकारी मनोज कुमार सैनी ने बताया कि कोटा स्टेशन से सवाई माधोपुर स्टेशन तक मजिस्ट्रेट चेकिंग की गई इस दौरान आरजेएस श्रवण कुमार मीणा, जीआरपी पुलिस और आरपीएफ का जाप्ता, टिकट चेकिंग स्टाफ साथ में था। रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर आने जाने वाली ट्रेनों और खान-पान की स्टॉल की चेकिंग की गई। अवध एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के दौरान दो अवैध वेंडर मिले जिस पर कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाया गया। वही ट्रेनों में गंदगी फैलाने वाले चार यात्री मिले उनके विरुद्ध भी कार्यवाही करते हुए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और चारों यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया। आरपीएफ, जीआरपी के द्वारा टिकट चेकिंग के दौरान 6 यात्री बिना टिकट के यात्रा कर रहे थे इन पर कार्यवाही करते हुए मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जुर्माना वसूला गया। सैनी ने बताया कि इस मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 15000 रुपये जुर्माना वसूला गया। इस राशि को राजकोष में जमा करवाया गया। मजिस्ट्रेट चेकिंग के साथ हरीश कुमार, तरुण कुमार, सागर मीना, जीआरपी से हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, कांस्टेबल विकास कुमार, टिकट चेकिंग स्टाफ में राजेश कुमार सीटीआई, राजेश सेडवाल सीटीआई, अमन टीटीई मौजूद रहे।


