अर्थशास्त्र विभाग ने शुक्रवार को केंद्र और राजस्थान सरकार के बजट पर एक महत्वपूर्ण वर्कशॉप का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शिक्षक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एस.एस. सोमरा ने बजट निर्माण की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राजस्व प्राप्तियों, पूंजी प्राप्तियों और खर्च के विभिन्न पहलुओं को समझाया। प्रोफेसर सोमरा ने बताया कि राजस्थान सरकार 0.35 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रही है। पूंजी बाजार विशेषज्ञ रवि सिंघल ने बजट का शेयर मार्केट से संबंध समझाया। उन्होंने हाल में पूंजी बाजार में आई गिरावट और डॉलर की मजबूती के कारणों पर प्रकाश डाला। विभाग के अन्य शिक्षकों में डॉ. उम्मेद सिंह, डॉ. गिरधारी लाल मीणा, डॉ. स्वाति बत्रा, डॉ. भीम सिंह शेखावत, डॉ. शिप्रा जैन और डॉ. स्वप्निल भारद्वाज ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों के बजट संबंधी सभी प्रश्नों का समाधान किया। कार्यक्रम का समापन डॉ. चित्रा चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह वर्कशॉप विद्यार्थियों के लिए बजट को समझने का एक बेहतर मंच साबित हुआ।


