जयपुर के जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी में शुक्रवार से तीन दिवसीय नेशनल लेवल इंटरकोलेजिएट स्पोर्ट्स फेस्ट ‘स्पर्धा’ की शुरुआत हो गई है। इस फेस्ट में देशभर की 30 यूनिवर्सिटी के 1500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन क्रिकेट, बॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल और बास्केटबॉल के मुकाबले शुरू हुए। इस बार महिला खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन निशुल्क रखा गया है। इस कारण देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ी शामिल हुई हैं। स्टूडेंट अफेयर्स हैड दीपक सोगानी ने बताया कि प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी जज के रूप में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हैं और छात्रों में जबरदस्त उत्साह है। पहले दिन की शाम को बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया। प्रतियोगिता का समापन 23 फरवरी को होगा। विजेताओं को एक लाख रुपए से अधिक के पुरस्कार दिए जाएंगे।


