फरार हेरोइन तस्कर पंजाब से गिरफ्तार:बॉर्डर पर 6 किलो हेरोइन मामले का आरोपी, पुलिस पर फायरिंग कर भागा था

श्रीगंगानगर जिले की समेजा कोठी पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में पंजाब के फिरोजपुर निवासी नवदीप सिंह उर्फ लवली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीएसएफ के साथ सर्चिंग के दौरान 6 हेरोइन बरामद की थी। उस समय आरोपी किसानों पर हवाई फायरिंग कर पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हो गए थे। डीआईजी गौरव यादव ने बताया कि जून 2024 में समेजा कोठी थाना क्षेत्र में बीएसएफ के साथ सर्चिंग के दौरान 6 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। उस समय आरोपियों ने किसानों पर हवाई फायरिंग की और पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हो गए थे। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि घटना के समय पंजाब नंबर की एक कार घटनास्थल के आसपास घूम रही थी। इसी सुराग के आधार पर तकनीकी और मौखिक साक्ष्य जुटाए गए। 21 फरवरी 2025 को पुलिस ने नवदीप सिंह (21) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीर ईस्माइल खान फिरोजपुर का रहने वाला है। मामले में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *