भाजपा के नए जिला अध्यक्ष का पहुंचे करौली:गोवर्धन सिंह ने की मंदिरों में पूजा, कार्यकर्ताओं ने किया जगह-जगह स्वागत

करौली में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने अपनी नियुक्ति के बाद पहला दौरा किया। उन्होंने श्रीमहावीरजी स्थित देवनारायण मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद करौली के अंजनी माता मंदिर, मदन मोहन मंदिर और कैलादेवी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिरों में उन्होंने सफल कार्यकाल के लिए आशीर्वाद मांगा। शहर के विभिन्न हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। शिकारगंज, शुक्ला कॉलोनी और हटवाड़ा बाजार में भी उनका अभिनंदन हुआ। भंवर विलास पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में जादौन ने कहा कि वे प्रदेश कार्यालय के निर्देशों के अनुसार संगठन को मजबूत करेंगे। साथ ही जिले के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में करौली की पूर्व विधायक रोहिणी देवी, धीरेंद्र बैसला, उत्तम सिंह जादौन, महादेव सिंह दांतली, विद्या देवी, गीता देवी और पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा मौजूद रहे। कैलादेवी और मदन मोहनजी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भगवान की चुनरी और प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया। भाजपा की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव, सुरेश शुक्ला, कुलदीप पाठक, मुकेश सालोत्री और नवल सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *