जयपुर के शहीद स्मारक पर फिजियोथैरेपी चिकित्सकों ने शुक्रवार को अपनी प्रमुख मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने फिजियोथैरेपी चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल को विधानसभा में वार्ता के लिए बुलाया। बैठक में राजस्थान चार्टर्ड एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय कुमावत ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। उनके साथ उपाध्यक्ष डॉ. राधिका शर्मा और सीनियर डॉ. वीरेंद्र राजपुरोहित भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा मंत्री के समक्ष अपनी लंबित मांगों को रखा। चिकित्सा मंत्री ने फिजियोथैरेपी चिकित्सकों की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द ही उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।


