जीआर एकेडमी और लिबर्टी ने जीते मुकाबले:पिम्स मेवाड़ कप के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे नाथद्वारा स्टेडियम में

उदयपुर के फील्ड क्लब मैदान पर चल रहे पिम्स मेवाड़ कप के तीसरे सीजन के तहत शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में जीआर क्रिकेट एकेडमी व लिबर्टी ने अपने मुकाबले जीते। इस बार तीसरा एडिशन पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा और मिराज पाइप एंड फिटिंग के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। शनिवार व रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच मदन पालीवाल मिराज क्रिकेट स्टेडियम नाथद्वारा में खेले जाएंगे।
आयोजक नमन अग्रवाल व कुलदीप आमेरिया ने बताया कि फील्ड क्लब में आयोजित टी-20 प्रतियोगिता में सुबह खेले गए पहले मुकाबले में आदित्यम् रियल एस्टेट ने 191 रन बनाये। इसमें स्मित पटेल ने 23 बॉल पर 60 व विप्पल पटेल ने 27 बॉल पर 44 रन का योगदान दिया। अंकित कुशवाह व विश्वजीतसिंह ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में लिबर्टी ने 17.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाये व 4 विकेट से मैच जीत लिया। इसमें अपूर्व वानखेड़े ने 42, यजश शर्मा ने 40 व जितेश शर्मा ने 30 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच हर्ष वैष्णव को 32 रन बनाने व 3 विकेट लेने पर दिया गया। आयोजक चन्द्रपालसिंह चूंडावत व हर्षित धाभाई ने बताया कि दूसरे मुकाबले में जीआर क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाये। इसमें भारत शर्मा ने 57, आदर्श शर्मा ने 41, रोहित खिचर ने 36 रनों का योगदान दिया। शाहबाज खान ने 4 विकेट लिए। जवाब में पिम्स निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना पाई और 48 रन से मुकाबला हाथ से निकल गया। इसमें भारत शर्मा को मैच ऑफ द मैच दिया गया। प्रतियोगिता में लिबर्टी, पिम्स, एमपीसी, दिल्ली चौलेंजर्स, उदयपुर लेकसिटी वारियर्स, उदयपुर क्रिकेट एकेडमी, आदित्यम रियल स्टेट एवं जीआर क्रिकेट एकेडमी की टीमें भाग ले रही है। विजेता टीम को पांच लाख व उप विजेता को तीन लाख की राशि प्रदान की जाएगी। शनिवार व रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच मदन पालीवाल मिराज क्रिकेट स्टेडियम नाथद्वारा में खेले जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *