मध्यप्रदेश के बालाघाट मुठभेड़ में 2 दिन पहले पुलिस ने जिन 4 महिला नक्सलियों को मार गिराया है वे छत्तीसगढ़ के बस्तर की रहने वाली थीं। इन पर छत्तीसगढ़, MP और महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से कुल 62 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सभी हार्डकोर नक्सली थीं। AK-47, इंसास, SLR जैसे राइफल चलाती थीं। इस पर बस्तर IG सुंदरराज पी. ने कहा है कि, जो नक्सली मारे गए हैं उन्हें नक्सल संगठन के बड़े कैडर्स कुछ साल पहले लेकर गए थे। चारों महिलाएं बस्तर संभाग के ही जिलों की रहने वाली थीं। IG का कहना है कि, बस्तर के लोगों को गुमराह कर बड़े कैडर के नक्सली इन्हें मुठभेड़ में ढाल बनाते हैं और खुद बचकर निकल जाते हैं। 3 राज्यों की सीमा पर हुई मुठभेड़ दरअसल, मध्य प्रदेश के बालाघाट की सीमा महाराष्ट्र के गोंदिया जिले और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, खैरागढ़ और कवर्धा जिलों से लगती है। पुलिस के अनुसार मारी गईं नक्सली रंजीता, शीला, लक्खे मरावी और आशा 25 से 35 साल की थीं। वे मध्यप्रदेश के मंडला में कान्हा बाघ अभयारण्य और छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य के अलग-अलग एरिया कमेटी में सक्रिय थीं। केबी डिवीजन के नाम से चर्चित इलाका बालाघाट के IG संजय कुमार के मुताबिक, इस माओवादी इकाई को ‘केबी’ डिवीजन के नाम से भी जाना जाता था। केबी डिवीजन की कमांडर आशा थी जो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की रहने वाली थी। उसपर कुल 20 लाख रुपए का इनाम था। महाराष्ट्र में 12 लाख, छत्तीसगढ़ में 5 लाख और मध्यप्रदेश में 3 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वहीं रंजीता, शीला और लक्खे मरावी पर 14-14 लाख का इनाम था। रंजीता उर्फ रामली आलमी छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की रहने वाली थी। इसपर महाराष्ट्र में 6 लाख रुपए, छत्तीसगढ़ में 5 लाख रुपए और मध्यप्रदेश में 3 लाख रुपए का इनाम था। सरिता उर्फ शीला उर्फ पदम मूल रूप से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की रहने वाली थी। महाराष्ट्र में 6 लाख रुपए, छत्तीसगढ़ में 5 लाख रुपए और मध्यप्रदेश में तीन लाख रुपए का इनाम था। वहीं लक्खे मरावी भी सुकमा की रहने वाली थी। इस पर महाराष्ट्र में 6 लाख रुपए, छत्तीसगढ़ में 5 लाख रुपए और मध्यप्रदेश में 3 लाख रुपए का इनाम था। बस्तर IG बोले- आधार हो रहा कम बस्तर के IG सुंदरराज पी. ने कहा कि, बस्तर में नक्सलियों का आधार क्षेत्र खत्म होता जा रहा है। लगातार हो रहे एनकाउंटर में नक्सलियों के बड़े कैडर्स मारे गए हैं। इसके साथ ही कई नक्सल इलाकों को में सुरक्षा बलों के कैंप की स्थापित हो चुके हैं। सैकड़ों माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं हम नक्सलियों से लगातार अपील कर रहे हैं कि वे हथियार डाल दें। हिंसा में कुछ नहीं रखा है। मुख्य धारा में लौट आएं। —————————- छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी खबर पढ़ें… 1.छत्तीसगढ़ में मुठभेड़..31 नक्सलियों की डेडबॉडी रिकवर: 2 जवान शहीद, 2 घायल; बीजापुर में इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया में एनकाउंटर छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर रविवार को मुठभेड़ में 1000 से ज्यादा जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। सभी 31 के शव रिकवर कर लिए गए हैं। मुठभेड़ बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में हुई। वहीं, मृत नक्सलियों की शिनाख्त भी की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर 2. गरियाबंद एनकाउंटर..मारे गए 3 करोड़ से ज्यादा के 16 नक्सली:यहीं से 3 राज्यों की नक्सल एक्टिविटी कंट्रोल करता था एक करोड़ का इनामी चलपति छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मारे गए नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। यह पहला मौका है, जब छत्तीसगढ़ में किसी मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी का सदस्य मारा गया है। चलपति ऊर्फ अप्पा राव गरियाबंद के भालूडिग्गी इलाके से ही 3 राज्यों में नक्सल एक्टिविटी को कंट्रोल करता था। पढ़ें पूरी खबर… 3. 1000 जवानों ने 8 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया: बीजापुर में सभी के शव, कई हथियार बरामद, महीनेभर में 50 से ज्यादा नक्सली ढेर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए माओवादियों में सभी पुरुष नक्सली हैं।ऑपरेशन के बाद जवान वापस लौट आए हैं। पढ़ें पूरी खबर…


