भास्कर न्यूज | गिरिडीह समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज सेवा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बनहत्ती स्थित स्कॉलर बी एड कॉलेज के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को अजीडीह स्थित नेत्रहीन व मूकबधिर विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। जिसकी अगुवाई प्राचार्य डॉ. शालिनी खोवाला कर रही थी। जिसमें प्रशिक्षुओं ने काफी उत्साह दिखाया। प्रशिक्षु वहां पहुंचकर नेत्रहीन व मूक बधिर बालकों से मिलकर उनकी जीवन शैली एवं शिक्षा पद्धति से अवगत हुए। इस दौरान मूक बधिर बालकों ने अपना पेंटिंग भी दिखाया। वहीं नेत्रहीन बालकों ने वाद्ययंत्रों पर स्वागत गान गाकर सबका मन मोह लिया। मौके पर प्राचार्या डॉ शालिनी खोवाला ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को समाज के प्रति संवेदनशील बनाना है। ताकि वे समाज के विकास में अपना योगदान दे सकें। साथ ही उन विशिष्ट बालकों की नेत्रहीन और मूक बधिर बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को समझने और उनकी शिक्षण विधियों के बारे में जानने की कोशिश की। जानकारी ली कि किन उपकरण के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करते हैं। साथ ही बच्चों के साथ समय बिताकर उनके जीवन और चुनौतियों के बारे में जानना और बच्चों से मिलकर प्रेरणा लेना और उनके संघर्ष और सफलता की कहानियों से सीखना उद्देश्य है। प्रशिक्षु छात्र भी इन बालकों के कौशल से अवगत होकर प्रसन्न थे। इस मौके पर समन्वयक डॉ संतोष कुमार चौधरी के साध डॉ राजेन्द्र प्रसाद, डॉ सुधांशु शेखर जमैयार, जय किशोर शाही व मनीष जैन मौजूद थे।


