गिरिडीह | मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेंट्रलपीठ निवासी 60 वर्षीय बुधनी देवी की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को गांडेय थाना मुख्य सड़क पर यह दुर्घटना हुई। परिजनों के अनुसार, बुधनी देवी बेटी की शादी के लिए लड़का देखने अॉटो से गांडेय जा रही थी। तभी रास्ते में अचानक अॉटो के सामने कुत्ता आ गया। चालक ने बचाने की कोशिश की, जिससे अॉटो पलट गया। हादसे में बुधनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन रोने लगे। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजन शव लेकर चले गए।


