पुलिस एसोसिएशन चुनाव के दावेदार पहुंचे गुमला, अपनी उपलब्धियां गिनाकर मांगे वोट

भास्कर न्यूज | गुमला पुलिस एसोसिएशन कार्यालय में केन्द्रीय पुलिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित 28 फरवरी को झारखंड पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अध्यक्ष के दावेदार राहुल कुमार मुर्मू की टीम गुमला पहुंची। इस दौरान राहुल ने पुलिस के सदस्यों से कहा कि एसोसिएशन हमेशा से पुलिस के भलाई उनके हक व अधिकार की लड़ाई लड़ते आया है। पूर्व के समय में कई ऐसे योजनाएं का लाभ पुलिस जवानों को नही मिल रही थी। जिसे वर्तमान में लागू कराया गया। जिसमें सर्वप्रथम 12 माह के कार्यों पर 13 माह का वेतन दिया जा रहा है। क्षतिपूर्ति अवकाश को बंद कर दिया गया था। जिसे पुन: चालू कराया गया। वर्तमान में वर्दी भत्ता बिहार के तर्ज पर झारखंड में देने की मांग महत्वपूर्ण स्थान में है। इसे भी जल्द से जल्द लागू कराया जाएगा। इसके अलावे कई पुलिस जवानों पर पदाधिकारियों द्वारा शोषण किया जाता है, जिसे हमलोग कतई बर्दाश्त नही करेगें। ऐसे अन्य मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में हमारी टीम उतरी है। उक्त सभी कार्यों को करने के लिए एक मौका देने की जरूरत है। तभी जाकर हम सफल हो सकते है। संयुक्त सचिव के प्रत्याशी राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि कई ऐसे पुलिस के साथी है, जिसे बिना गलती किए लाइन हाजिर कर दिया जाता है। और वह थाने का इंतजार में तीन से चार वर्षों तक लाइन में हाजरी देते रहता है। इतना ही नही अवकाश के मांग करने पर भी पदाधिकारी द्वारा नहीं दिया जाता है, समेत अन्य मुद्दों पर हम सभी कार्य कर पुलिस साथियों को मजबूती देने का काम करेगें। कार्यक्रम का नेतृत्व अभिमन्यु कुमार द्वारा किया गया। मौके पर गुमला जिला के पदाधिकारी सूर्य प्रसाद, थॉमस केरकेट्टा, सुमन तिग्गा, किरण टुडू, शिल्पा कुजूर, निर्मल कुमार यादव, तरुण कुमार, सुकरा भगत, अनुग्रह नारायण तिवारी, देवकांत सिंह एवं अध्यक्ष समेत अन्य पदों के दावेदार व भारी संख्या में सदस्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *